माखन चोर को अनूठा भोग...

माखन चोर को अनूठा भोग...वडोदरा। भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाने की परंपरा सालों पुरानी है। लेकिन वडोदरा में कृष्ण भक्तों ने आम की 21,000 टोकरियां अर्पित अपने आराध्य देव को अनूठा भोग लगाया। वडोदरा के कल्याणराज मंदिर में होने वाले आम महोत्सव के दौरान करीब 50 हजार भक्त शामिल हुए। हर साल होने वाले इस महोत्सव में भक्तों ने ठाकुर जी को आम से बनीं मिठाइयां और आम रस से भरे 101 मटके भी अर्पित किए। कल्याणराय जी मंदिर के पुजारी द्वारकेश लाल जी का कहना है कि हर साल होने वाले मनोरथ की श्रृंखला में ये विशेषकर ग्रीष्मकालीन मनोरथ है। यहां ऋतुकालीन फल-फूल को प्रभु को अर्पण किया जाता है। उसी श्रृंखला में ये कैरी उत्सव यानि आम्र उत्सव बड़ी भव्यता से होता है। साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti