मथुरा। यमुना मुक्ति की गूॅज अब इलाहाबाद के माघ मेले में भी गूँजे इसके लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान की टीम इलाहाबाद के लिये 21 को रवाना हुयी। अभियान से देश भर के सन्तों को जोड़ने के लिये माघ मेले में विशाल सन्त सम्मेलन होगा। इसमें हजारों सन्तों के साथ कई पीठों के शंकराचार्य भी उपस्थित होगें। सम्मेलन में सन्तों को आमन्त्रित करने के लिये अभियान की टीम व्यासाचार्य महेशचन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में माघ मेंले के लिये रवाना हो गई। सम्मेलन का आयोजन 23 जनवरी को माघ मेंले में किया जायेगा।





