माथुर ने मथुरा स्केप की सफाई व पुनरूद्धार हेतु शासन से मांगे 80 लाख

मथुरा। किसानों की सिंचाई की समस्या के मद्देनजर नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने शिवपाल सिंह यादव सिंचाई मंत्री को पत्र लिखकर एवं मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन आलोक रंजन से भंेटकर आगरा नहर से निकलने वाली मथुरा स्केप के सिल्ट को साफ करवाये जाने तथा उसके पुनरूद्धार हेतु अनुरोध किया तथा शासन से रू0 86.16 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी करने का अनुरोध किया। श्री माथुर ने बताया कि उनके तथा स्थानीय कृषकांे की माॅग पर शासन के निर्देशानुसार मुख्य अभियंता गंगा, सिचाई विभाग, मेरठ द्वारा मथुरा स्केप की सफाई हेतु रु0 86.16 लाख का आगणन बनाया गया है। श्री माथुर ने बताया कि उक्त स्केप में सिल्ट जमाव के साथ-साथ बडे़े-बड़े पेड़ उग आये है तथा झाडि़यां भी है जिसके कारण नहर का मार्ग अवरूद्व हो गया है। उक्त नहर के अवरूद्व होने से मथुरा जिले के किसानों को अपने खेतों की सिंचाई करने के लिये पानी नहीं मिल पा रहा है। श्री माथुर ने बताया कि यह किसानों की ज्वलन्त तथा सबसे बड़ी समस्या है जिसका निदान जल्द से जल्द किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। इसी कारण से उन्होंने जनहित में मथुरा स्केप की सफाई रिस्टोरेशन हेतु आगणित 86.16 लाख रू0 को शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login