मथुरा। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में पाॅच देशों अमेरिका, मैक्सिको, स्विटजरलैण्ड, अफगानिस्तान और कतर की मैराथन यात्रा कर विदेशों में अपनी लोकप्रियता को परवान चढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि जिस अमेरिका ने 10 वर्षों तक उन्हें वीजा नहीं दिया उसी के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी मित्रता ने मिसाल कायम की है यह किसी चमत्कार से कम नहीं। फलस्वरूप विदेशों में लोगों ने पलक-पांवडे़़ बिछाकर प्रधानमंत्री को हृदयांगम किया। प्रधानमंत्री ने अपने सद्गुणों से सिद्व किया है कि भारत जैसे देश का वैसाखियों के सहारे नेतृत्व नहीं किया जा सकता। उनकी दूरदर्शिता, परिपक्व विचारों, उत्साह, आत्मविश्वास और चट्टानी दृढ़ता ने कांगे्रेस को उसके पूर्ण सफाए के कगार पर ला खड़ा किया है। जैसा उन्होंने लोक सभा चुनाव में जनता से वादा किया था कि सबका साथ-सबका विकास हो वह पूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित होकर भारत की मजबूती और प्रगति के लिए ही कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व का ही परिणाम है कि दुर्दशाओं में जीते रहे भारतीयों की आंखों में विश्वसनीय चमक दिखने लगी है और देशवासियों की उम्मीदें जबां बन रही है। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। वह उस पर पूर्ण रूपेण खरे उतरे हैं। संप्रग सरकार ने देश के धन की बर्वादी की किन्तु मोदी की ही सोच का परिणाम है कि बिना किसी दबाव व वंदिश के उनकी एक अपील पर देश के एक करोड़ लोगों ने रसोई गैस सब्सिडी त्याग दी व त्याग रहे हैं। इससे केन्द्र की उज्जवला योजना के तहत निर्धनतम परिवारों को मुफ्रत रसोई गैस कनैक्शन दिये जा रहे हैं। जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ गरीबों के खाते खुलवा देना भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। जो रेडियो, ट्रांजिस्टर शहरों व गाॅवों से नदारद हो चुके थे उनके मन की बात कार्यक्रम की बदौलत ही उनकी पुनः मांग बढ़ने लगी है। मोदी कभी थकते नहीं वह देश को स्वाधीनता का एहसास कराने में जुटे हैं। वह महज चार घण्टे सोते हैं दो घण्टे योगा करते हैं ताकि चुस्त दुरूस्त रहकर विरोधियों के होश -फाक्ता करते रहें। क्योंकि उप्र में अगली सरकार भाजपा की बनने के आसार उनके नेतृत्व में मजबूत दिखाई देने लगे हैं।





