माधवी दिवस पर अग्रबालिकाओं ने दिखाया हुनर

 माधवी दिवस पर अपना हुनर दिखाती अग्र समाज की बहिनें 

मथुरा। अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन जयंती के पांच दिवसीय महोत्सव में आज सभा की महिला समिति द्वारा बीएसए डिग्री कालेज मैदान पर माधवी महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल की पत्नी डा. मंजूलता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नयती हाॅस्पीटल की चेयरपर्सन नीरा राडिया, डा. अंजू गुप्ता, ज्योति मिश्रा रही। कार्यक्रम की शुरूआत महालक्ष्मी वंदना से हुई। इस दौरान अग्रवाल समाज की बेटियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हाईटी स्नेक्स प्रतियोगिता में सोनाली अग्रवाल, सपना बिंदल, शिखा अग्रवाल ने बाजी मारी। वहीं पशोक बनाओं प्रतियोगिता में प्राची अग्रवाल, सीमा अग्रवाल व रेनू अग्रवाल ने पुरूस्कार प्राप्त किए। इस दौरान वरिष्ठ माता सम्मान एवं प्रतिभाशाली शिक्षिका सम्मान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंजनी तायल, ऊषा अग्रवाल, रंजनी स्वीटी सुपारी, वंदना बंसल, संगीता, सुनीता, रीता, माधवी, बबीता, आभा, जूली, चारू, छाया, आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti