मानचित्र के अनुसार महोली रोड सड़क नहीं बनी तो आन्दोलन होगा

मथुरा। महोली रोड पर लगनें वाले जाम से होने वाली परेशानी तथा उसके निकट बनी तीन दर्जन से अधिक कालौनियों के निवास कर रहें लोगों होने वाली समस्या के निदान हेतु महौली रोड संघर्ष समिति पिछलें कई माह से आन्दोलनरत है समिति का कहना है कि विभिन्न मानचित्रों के अनुसार महौली रोड की चैडाई 100 फीट हैं। लेकिन कुछ लोगों द्वारा सड़क के दोनो ओर अतिक्रमण कर सड़क को वाधित कर दिया गया हैं। जिसके चलते यहा प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती हैं। उक्त समस्या को लेकर महौली रोड निवासियों ने संघर्ष समिति के वैनर तलें जिलाधिकारी, विकास प्राधिकरण, व पालिका को अवगत कराते हुए यहाॅ दोनो ओर होने वाले नाला निर्माण की वीच की चैड़ाई 100 फीट रखनें की माॅग की थी साथ ही नाला निर्माण में वाधक बनें अतिक्रमण हटाने का ज्ञापन दिया था। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्माणधीन नाले की चोड़ाई को लेकर विकास प्राधिकरण को मानचित्र के अनुरूप नाला निर्माण के निर्देश दिये थे। लेकिन निर्माण के समय निजि स्वार्थो के चलते कुछ लोगों ने अपने अतिक्रमण बचाने हेतु इसका विरोध किया और निर्माणधीन संस्था ने भी अतिक्रमणकारियों के विरोध के चलते इसे लेकर अपनी असमर्थता से प्रशासन को अवगत करा दिया। जिलाधिकारी से पुनः इस सम्बन्ध में जब एक प्रतिनिधि मंडल मिला तो उन्होंने सड़क की सेन्टर लाइन तय करने के साथ साथ नाला निर्माण के निर्देश दिये थे। लेकिन इसके वावजूद भी अभी तक ना तो कोई सेन्टर लाइन तय की गई है और साथ ही नाला निर्माण कार्य भी रोक दिया गया है जिससे क्षेत्र के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। महोली रोड सघर्ष समिति ने बेठक कर घोषणा की है कि अगर 100 फीट चैड़ाई से कम सड़क को कम कर नाला निर्माण किया गया तो यह जनता के पैसे को बर्बाद करना होगा और समिति इसे बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे इसके लिए समिति को किसी भी स्तर तक आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ें। बैठक में रवीन्द्र नरवार, महावर वशिष्ठ, डा0 वीके गुप्ता, रामवीर सिंह, राजीव कुमार सिंह, रणवीर सिंह पाडव, मुकेश धनगर, कमलेश चैधरी, राजरानी निमेष, फोरन सिंह वर्मा आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti