मानव चालित रिक्शा चलाने वालों को निःशुल्क मिलेगें बैटरी रिक्शा

मथुरा। मानव चालित रिक्शें चलाने वालों के लिये एक अच्छी ख़बर है। उन को जल्दी ही प्रदेश सरकार बैटरी चालित रिक्शा निःशुल्क उपलब्ध करायेगी। इस योजना का लाभ उन रिक्शा चालाकों को मिलेगा जिनके पास अपना रिक्शा हो, उन लोगो ने अप्रैल 2012 व 2013 तक नगर पालिकायों और नगर पंचायत क्षेत्रों में अपना पंजीकृत कराया हो। ऐसे लोगो को पहले योजना से जोड़ने के दिशा निर्देश राज्य नगरीय विकास अभिकरण, उत्तर प्रदेश लखनउृ से मथुरा को मिले है। मथुरा डूडा प्रभारी सुभाषवीर सिंह ने बताया कि, बैटरी चालित रिक्शा योजना उ0प्र0 सरकार के प्राथमिकता कार्यक्रम में शामिल है। ऐसे रिक्शा चालाकों का शीध्र ही नगर पालिकायों, नगर पंचायत क्षेत्रों से सवेक्षण एंव सत्यापन का कार्य कराकर पात्र लोगों को बैटरी चालित रिक्शा निः शुल्क बांटे जायेगें। इसके फार्म डूडा आफिस में उपलब्ध है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login