गिरिराज परिक्रमा मार्ग में हुआ मानवाधिकार जगरूकता सेमीनार का आयोजन
उद्धव कुण्ड पर आयोजित मानवाधिकार सेमीनार में जिला जज डीके सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते करते नन्द किशोर शर्मा
गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित उद्धवकुण्ड पर डीएसएच आरडी मानवाधिकार के तत्वाधान में मानवाधिकार जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। श्ाििवर में बतौर मुख्यातिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के जज न्यायमूर्ति रविन्द्र सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला जज डी0के0 सिंह ने शिरकत कर मानवाधिकारों की रक्षा हेतु लोगों को जागरूक किया।
मुख्यातिथि न्यायमूर्ति रविन्द्र सिंह यादव इस मौके पर कहा कि मानवाधिकार जन्म के आरम्भ से अंत तक होते है। व्यक्ति को रोटी, कपड़ा व मकान मिल जाये तो करीब 70 प्रतिशत उसके मानवाधिकार स्वतः ही पूरे हो जाएगे। हमारे संविधान में मानवाधिकार को दृष्टिगत रखते हुए कानून बनाये गये हैं। सभी कानूनों में मानवाधिकार उल्लंघन पर उसी अनुरूप सजा तय की गई है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीने के लिए शुद्ध हवा आॅक्सीजन और खाने पीने की व्यवस्था में भी अवरोध हो रहा है। तो कानून को मदद अवश्य लें। हमारी व्यवस्था में सरकारी फाॅर्म बने हुए है। मानवाधिकार से जुड़े संगठनों को तत्काल प्रभाव से गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। लोगों को तुरंत अस्पताल पहुॅचाना चाहिए। यहाॅ उनका इलाज निःशुल्क हो सके। सम्मान जनक जीवन में रह कर जी सकते हंै। उनका भी मानवाधिकार है। मानवाधिकार संगठनों को निःशुल्क शिक्षा व निःशुल्क इलाज पर काम करना चाहिए। व्यवस्था के लिए सामाजिक मुद्दो पर जमीनी स्थर पर कार्य करना चाहिए यहाॅ भी मानवाधिकार के हवन पर अन्याय के प्रति अवाज उठाऐंगे। तो जनमत भी मिलेगा और व्यवस्था भी सुधर जायेगी। मथुरा जनपद के न्यायधीश डी0के0 सिंह ने कहा कि न्याय सस्ता होना चाहिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज रविन्द्र सिंह यादव एवं जिला जज डी0के0 सिंह का आयोजकों ने जोरदार स्वागत सत्कार किया। आयोजन समिति के युवा समाज सेवी केशव देव सैंनी शीतल प्रसाद सैंनी भोला दुवे आदि ने सभी आगन्तुकों का जोरदार स्वागत सत्कार किया। डा0 विष्णु रावत, रमेश झालानी, दिनेश शंकर मिठाई वाला, अनिल सेठ, जीएस शर्मा आदि मौके पर मौजूद थे। वहीं श्री बाबू लाल महाविद्यालय के निदेशक नन्द किशोर शर्मा ने भी न्यायमूर्ति को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।





