मारपीट में घायल 50 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत

मथुरा। थाना मर्गोरा के गाॅव ग्राम लोहिया पट्टी में नामजदों ने एक 50 वर्षीय महिला के साथ लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार पुत्र गोपीराम निवासी लोहिया पट्टी थाना मर्गोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाॅव के ही लाखन पुत्र जंगलिया ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी माॅ महादेवी उम्र 50 वर्ष के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयसत से लाठी डन्डों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचेनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti