मारा गया आईएस का दूसरा बड़ा आतंकी अल-अदनानी

मारा गया आईएस का दूसरा बड़ा आतंकी अल-अदनानीदमिश्क । आतंकी संगठन आईएसआईएस का दूसरा सबसे ताकतवर नेता अबू मोहम्मद अल-अदनानी मारा गया है। अल-अदनानी आईएस का प्रवक्ता था। उसे इस आतंकी संगठन में सरगना अबू बक्र अल-बगदादी के बाद दूसरा स्थान प्राप्त था। आईएसआईएस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है कि अल-अदनानी की मौत सीरिया में हुई है। हालांकि, अमेरिका की अगुवाई वाले नाटो की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस सहित यूरोपीय देशों में हाल के दिनों में आईएसआईएस ने जितने भी हमलों को अंजाम दिया है, उसके पीछे अल-अदनानी का ही दिमाग था। रिपोर्टों के मुताबिक, उसी ने इन हमलों का निर्देश दिया था।इस्लामिक स्टेट ने एक बयान जारी कर कहा कि उसका प्रवक्ता और सीनियर कमांडर मोहम्मद अल-अदनानी मारा गया है। उसकी मौत का बदला लिया जाएगा। संगठन के अनुसार, मोहम्मद अल-अदनानी की मौत तब हुई जब वह उत्तरी सीरिया में सैन्य अभियान के खिलाफ मिशन की निगरानी कर रहा था। आईएसआईएस की अमाक न्यूज एजेंसी ने कहा कि अल-अदनानी अलेप्पो में सैन्य अभियानों को पीछे धकेलने के लिए चलाए जा रहे मिशन की निगरानी के दौरान शहीद हो गया।आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए अल-अदनानी की मौत काफी बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह इस संगठन का सबसे अहम सार्वजनिक चेहरा था। साथ ही अमेरिका की अगुवाई में संगठन के खिलाफ अभियान चला रहे देशों पर कब और कैसे हमला करना है, इस बारे में निर्देश वही जारी करता था।सीएनएन के आतंकवाद संबंधी मामलों के विशेषज्ञ पॉल क्रूकशांक ने कहा कि अल-अदनानी इस आतंकवादी संगठन का प्रमुख चेहरा था। वह सिर्फ एक प्रवक्ता भर नहीं था, बल्कि सबसे सार्वजनिक चेहरा था। कई मामलों में वह बगदादी से भी खतरनाक था क्योंकि वह आईएसआईएस के बाहरी ऑपरेशंस डिविजन की निगरानी करता था। इसी डिविजन की देखरेख में पेरिस सहित यूरोप के बाकी देशों पर हमले हुए।

 

अल-अदनानी आईएसआईएस के गठन के वक्त से ही उसके साथ जुड़ा हुआ था और वह अल-बगदादी का काफी करीबी माना जाता है। जून 2014 में उसी ने सबसे पहले सीरिया और इराक के कुछ हिस्सों में खलीफा का शासन शुरू किया था।              

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘दूसरा पाकिस्तान’ बनने के लिए तैयार है बांग्लादेश…!

  1. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार बना भारत

  1. भारत में टेलीविजन क्रांति का सफर : दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टीवी बाजार है भारत




Mediabharti