मारूति वैन की टक्कर से युवक की मौत

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के ग्राम टेटीगाॅव के पास सड़क किनारे वाहन के इन्तजार में खड़े युवक में टक्कर मार दी जिससें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाॅ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेंजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मारूति वैन संख्या यूपी 85एई 1982 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी। जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ उसनें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई गुड्डू पुत्र देवीचरण निवासी पचेरा थाना नौहझील मथुरा ने अज्ञात चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti