मार्गांे को दुरस्त कराने की मिली स्वीकृति

मथुरा। नौहझील क्षेत्र में जर्जर पड़े मार्गों को दुरूस्त करने की स्वीकृति मिल गयी है। कस्बा नौहझील क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न गावों को एक-दूसरे जोडने वाले मार्ग जर्जर हालत में पड़े हैं। जिला पंचायत विभाग के सडक पुनः निरीक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी ने इन मार्गों को दुरस्त कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिनमें कस्बा नौहझील से मरहला मुक्खा मार्ग दूरी 2 किमी, षेरगढ-नौहझील रोड से देदना दूरी 3 किमी, हनुमान मदिंर इनायतगढ रोड दूरी 1 किमी, रायपुर रोड से इनायतगढ दूरी 3 किमी, सल्ल से सददीकपुर दूरी 1 किमी, विजयागढी से कोलाहर दूरी 2 किमी, तिलकागढी से नानकपुर मार्ग दूरी 2 किमी मार्गों की मरम्मत करवाने की स्वीकृति षासन से मिल चुकी है। जल्द ही इन मार्गों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चै. योगेन्द्र सिंह, एलडीबी बैंक के चेयरमैन चै. भगवती प्रसाद, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित चैधरी, भूरी सिंह, राजपाल सरपंच, हरनाम सरपंच, जसमत प्रधान, मुन्ना सिंह आदि ने जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी के प्रयासों की सराहना की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti