कैटरीना कैफ इन दिनों काम के साथ ही प्रकृति के बेहद नजदीक वक्त बिताना पसंद करती हैं। जब भी मौका मिलता है नेचर की खूबसूरती को एंजॉय करना नहीं छोड़ती। इन दिनों भी वे इसी तरह के एक प्रोजेक्ट में जुटी हैं। वे फिलहाल मालदीव में है। वहां काम के साथ ही कुदरत के साथ यादें संजोना नहीं भूल रहीं।
मालदीव में वे फोटो शूट करवा रही है। इन मोमेंट्स को अपने साथ संभालकर रख रही है। कैटरीना कैफ वे किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक फैशन मैगजीन के शूट के लिए मालदीव आई हैं। यहां पर वे फोटो शूट करवा रहीहैं। इस फोटो शूट की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने इस जगह तक पहुंचने के लिए 12 घंटे का सफर किया, इस दौरान उन्होंने 3 प्लेन्स बदले। कैटरीना के साथ ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा भी हैं। मनीष ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शूटिंग प्लेस का एक वीडियो पोस्ट किया है। कैटरीना जल्द ही फिल्म जग्गा जासूस में नजर आएंगी, इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर भी उनके साथ होंगे।
साभार-khaskhabar.com





