मालाड स्टेशन परिसर की दुर्दशा से जनता परेशान

मुंबई। मालाड (पश्चिम) के रेलवे स्टेशन परिसर में टॉयलेट के पानी फैलने से और कचरे जमा होने के कारण यहाँ के लोग परेशान है और बीमारी फैलने खतरा बढ़ रहा है। मालाड स्टेशन पर स्थित टॉयलेट से पानी निकालकर पूरे स्टेशन परिसर में कई दिनों से फ़ैल रहा है और रेलवे स्टेशन ब्रिज के पास और टॉयलेट के पीछे काफी कचरा जमा है और उसके पास पानी भी जमा है, जिससे वह बिमारी फ़ैल सकती है, लेकिन रेलवे प्रशासन इसपर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। ऐसा कहना है सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता का। इसके लिए उन्होने रेलवे में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाया है।

मनमोहन गुप्ता कहते है, " रेलवे के कर्मचारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे है और मोदी सरकार के स्वक्छता अभियान की धज्जियाँ उड़ा रहे है। आखिर सरकार और सरकारी कर्मचारी ऐसी चीजों को अनदेखा कैसे कर सकते है?कई दिनों से पूरे स्टेशन परिसर में गन्दा पानी भरा है और कचरा जमा है और लोग तकलीफ झेल रहे है। मैं सरकार और रेलवे से निवेदन करता हूँ कि परिसर साफ़ किया जाय और रेलवे स्टेशन के टॉयलेट को ठीक किया जाय, जिससे स्टेशन परिसर में गन्दा और बदबूदार पानी ना फैले।"       

Sanjay Sharma Raj


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti