आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
प्रोजेक्ट मैनेजर को बनाया बंधक
मथुरा। थाना व कस्बा मांट में खुदाई का कार्य कर रहे एक मजदूर पर मिटटी की ढाय गिर गयी जिससे वह उसमें दब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को रखकर नहर के पास जाम लगा दिया। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर को भी लोगों ने बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पंहुच गये।
मिली जानकारी के अनुसार थाना माँट अंतर्गत गंगाजल प्रोजेक्ट में काम करने वाला 25 वर्षीय वीरी सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कसेरा कलां मांट प्रतिदिन की भांति काम करने आया था। इसी दौरान काम करते समय मजदूर के ऊपर मिटटी की ढाय गिर गयी और वह उसमें दब गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने चीख पुकार मचाई जिससे लोगों की भीड़ इकटठी हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने मजदूर को मिटटी से बाहर निकाला और उपचार के लिये ब्रज हैल्थ केयर अस्पताल ले गये लेकिन डाॅक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से गुस्साये लोगों ने घटनास्थल पर काफी हंगामा किया और मांट नहर के पास जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि मना करने के बाद भी ठेकेदार ने उसे काम पर लगाया था और ठेकेदार पर आवश्यक सुरक्षा के उपकरण भी मौजूद नहीं थे जिसकी वजह से मजदूर की मौत हुयी है। ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुये चार थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पंहुच गयी। घटनास्थल पर पंहुचे एसपी देहात और एसडीएम मांट ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा नहीं थमा। इसके बाद एसडीएम मांट महेन्द्र कुमार मीणा द्वारा मुआवजे व एफआईआर का भरोसा ग्राामीणों को दिलाया। वहीं एसपी देहात अरूण सिंह ने भी ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।





