मिठाई की दुकान में हुए अग्निकाण्ड के बाद का नजारा
मथुरा। शहर के बीएसए कालेज के बराबर वाली रोड स्थित यादव मिष्ठान भन्डार की दुकान में विद्युत बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान से धूआ उठता देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दुकान स्वामी को देकर राहत कार्य में जुट गये। वहीं मौके पर फायर विग्रेंड की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया गया है कि इस अग्निकाण्ड में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है लेकिन कोई भी जन हानि नहीं हुई है।





