मिल से बीस लाख का सरसों का तेल चोरी

चैकीदार को नही लगी घटना की भनक

मथुरा। कोसीकलां कस्बा स्थित मंडी समिति के सामने एक तेल मिल से चोरों ने दीवार में गडढा कर बीसा लाख रूपये की कीमत का सरसों का तेल चोरी कर ले गया।  बताते हैं कि चोरों ने घटना को इस तरह अंजाम दिया कि रात्रि में गश्त कर रहे चैकीदार को घटना की भनक तक नहीं लग पायी। मिली जानकारी के अनुसार कोसीकलां में हाईवे के निकट मंडी समिति के पास आर्य नगर कोसीकलां निवासी ब्रजभूषण अग्रवाल की हरी आॅयल इंडस्ट्री नाम से तेल की मिल है। बीतीरात्रि अज्ञात चोरों ने मिल की पीछे स्थित दीवार में गडढा कर मिल में प्रवेश कर लिया और गोदाम का शटर उखाड़ दिया और मिल के अंदर प्रवेश कर गये। चोर मिल में रखे सरसों के तेल से भरे बंद डिब्बे, कैन और कार्टूनों को चोरों ने मिल के अंदर से उठा लिया और रात में ही लेकर रफूचक्कर हो गये। बताते हैं कि घटना के दौरान पास में ही चैकीदार कृपाल सिंह भी ड्यूटी पर तैनात था लेकिन चोरों ने घटना को इस सफाई के साथ अंजाम दिया कि चैकीदार को घटना की भनक तक नहंी लग सकी। आज सुबह राउंश्र लेने के लिये जब वह आॅयल मिल के अंदर पंहुचा तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गया। मिल की पिछली दीवार में एक बड़ा गडढा था और मिल के अंदर से लाखों रूपये कीमत का माल गायब था। घटना को देखते ही चैकीदार ने आॅयल मिल मालिक अब्रजभूषण अग्रवाल को सूचना दी। सूचना पाते ही मिल मालिक तत्काल वहां पंहुच गये। घटनास्थल से उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पंहुची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मिल मालिक ब्रजभूषण अग्रवाल के अनुसार चोरी गये सरसों के तेल की कीमत लगभग 20 लाख रूापये है। इसमें सरसों के तेल से भरे डिब्बे, कैन और कार्टून के अलावा पैकिंग के कार्टून भी शामिल थे। चोरों द्वारा बड़े ही सफाई के साथ घटना को अंजाम दिया गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti