मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को हराकर दूसरी जीत दर्ज की

मुंबई : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-7 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

 

मुंबई की जीत के हीरो रहें कप्तान रोहित शर्मा नाबाद 59 और कीरोन पोलार्ड 43 रनों के बीच पांचवें विकेट की 97 रन की साझेदारी की मदद से पांच विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया।

 

जबाव में बेंगलुरु की टीम आठ विकेट पर 168 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की ओर से क्रिस गेल (38), कप्तान विराट कोहली (35) और पार्थिव पटेल (26) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे। बेंगलुरु की सात मैचों में यह चौथी हार है। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 22, लसिथ मलिंगा ने 19 जबकि हरभजन सिंह ने 33 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

 

मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इसके बाद कप्तान रोहित और पोलार्ड के कंधे पर थी और इन दोनों ने टीम को निराश नहीं किया। रोहित ने पटेल की गेंद पर दो रन के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। पोलार्ड ने चहल पर दो चौके मारे जबकि युवराज की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए रोहित ने भी इस बीच तेवर दिखाते हुए डिंडा पर डीप मिड विकेट के उपर से छक्का मारा।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login