मुआवजे की मांग को लेकर पुुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई जमकर फायरिंग

2 बस व 1 टैम्पों फूंका, दर्जनों वाहनों व बैराज के नियंत्रण कक्ष में की जमकर तोड़फोड, दर्जन भर किसान व महिला घायल,

एसपी सिटी, सीओ महावन सहित कई एसओ व पुलिसकर्मी भी घायल

आईजी, डीआईजी, डीएम एसएसपी सहित आलाधिकारी मौके पर, 

पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति तनाव पूर्ण

 

फोटो-01 नवम्बर 01-धू-धू कर जलती हुई उपद्रवियों द्वारा जलायी बसें 

फोटो-01 नवम्बर 02-बैराज पर ईंट पत्थरों के साथ मोर्चा संभाले उपद्रवी

फोटो-01 नवम्बर 03-आन्दोलनकारियों के नेता ओमप्रकाश सिंह से वार्ता करती एसएसपी मंजिल सैनी

फोटो-01 नवम्बर 04-फोर्स को निर्देशित करती एसएसपी मंजिल सैनी

फोटो-01 नवम्बर 05-मोर्चा संभालने को तैयार होती भारी संख्या में पहुंची पुलिस

फोटो-01 नवम्बर 06-उपद्रवियों केा खदेड़ने के बाद ईंटों के जमावड़े को देखते डीएम एसएसपी

फोटो-01 नवम्बर 07-बैराज के नियंत्रण केन्द्र में नष्ट हुआ रिकाॅर्ड

फोटो-01 नवम्बर 08-उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ा कर भगाती पुलिस

फोटो-01 नवम्बर 09-डीएम, एसएसपी से घटना की जानकारी लेते आईजी एसके गुप्ता एवं डीआईजी लक्ष्मी सिंह

 

मथुरा। जनपद के गोकुल वैराज के पास मुआवजें की माॅग को लेकर  भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व किसानों द्वारा लगाये गये जाम को खुलवानें के लिए पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज से आक्रोसित भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में में मौजूद किसानों ने पुलिस पार्टी पर पथराव किया, और जाम में फंसी दो रोडवेज बसों में आग लगा दी, दर्जनों वाहनों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त करती हैं। किसानों को की संख्या व उपद्रव को देख पुलिस के हाथ पैर फूल गये। जामकारी किसानों ने पुलिस बल को खदेड़ दिया पुलिस ने अपने बचाव में पहलें पथराव किया अइौर उसके वाद हवाई फायरिंग की, इसके बाद भी किसान सड़़क पर जमें रहें। पुलिस को किसानों के आक्रोस देख बैरंग लौट कर मूक दर्शक बनें रहना बड़ा आक्रोसित किसान गौकुल वैराज से हाईवें तक घंटों तांडव करते रहें और पुलिस इनके सामने लाचार नजर आ रही थी। इसी दौरान करीब दर्जन भर किसान घायल हो गये वहीं क्षेत्राधिकारी महावन एक दरोगा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। घटना की सूचना मिलतें ही आईजी आगरा एसके गुप्ता, डीआईजी आगरा लक्ष्मी सिंह, एसएसपी मंजिल सैनी, जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार सोनकर, एडीएम कानून व्यवस्था, उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण मिश्र, क्षेत्राधिकारी महावन राजेन्द्र कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गये। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जामकारियों को लाउड स्पीकर से उपद्रव करने के लिए रोकनें की अपील की जाती रही लेकिन आक्रोसित किसान किसी की सुननें को तैयार नहीं थे। पुलिस ने मामला बढ़ता देख आगरा से पीएसी को बुलाया हैं। समाचार लिखें जाने तक घटना स्थल पर अधिकारी दंगा रूकवानें का प्रयास करते रहें लेकिन आक्रोसित किसान व युवा मोर्चा कार्यकर्ता किसी की सुनने को तैयार नहीं दिखे। 

मिली जानकारी के अनुसार गौकुल बैराज बनने के बाद वहाॅ के किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि पानी निकासी नहीं होने के चलते जलमग्न हो जाती हैं। जिससें किसानों की लाखों रूपयें कीमत की फसल नष्ट हो जाती हैं। इसके लिए किसान कई वर्षो से जिला प्रशासन से मुआवजें दिये जाने की माॅग करते रहें। कई बार किसानों ने धरना प्रदर्शन कर मुआवजें की माॅग की जाती रही हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने इनकी माॅगों को गंभीरता से नहीं लिया जिसके परिणाम स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गाॅवों के किसानों, महिलाओं व बच्चों को लेकर गौकुूल बैराज पर जाम लगा दिया। जाम लगनें के कारण बैराज पर दोनो ओर लम्बी लम्बी हाइल लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस व थाना प्रभारी महावन मयफोर्स के जाम स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने जामकारियों की समस्याओं को सुनकर उनकी मांग जिलाधिकारी तक पहुंचानें का अश्वासन देकर शीघ की कार्यवाही किये जाने की माॅग की गई। लेकिन किसान मौके पर आला अधिकारियों को बुलाकर तुरन्त मुआवजा दिये जाने की घोषणा पर अड़ें रहें, पुलिस ने जाम को लगता देख किसानों व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को खदेड़ के लिए मौके पर किसानों व मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठिया वर्षा दी जिससें किसान भड़क गये और पुलिस के लाठी चार्ज के जवाव में पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया जिससें पुलिस पार्टी अपने बचाव के लिए वहाॅ से भाग खड़ी हुई। पुलिस ने घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराया और पुनः पुलिस ने जामकारियों में लाठी वर्षातें हुए कुछ किसानों को खदेड़ दिया जिससें भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने जाम में वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया जिससें वहाॅ अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गये। आक्रोसित भीड़ ने वहाॅ खड़ी रोडवेज की तीन बसों को आगरा हवालें कर दिया तथा पुलिस पार्टी पर लगातार पथराव करते हुए हालांकि पुलिस प्रशासन ने भी बकाबू भीड़ को रोकनें के लिए काफी प्रयास किये लेकिन भीड़ बेकाबू हो किसी के सुनने की तैयार नहीं थी। जामकारियों गोकुल बैराज से हाईवें तक तांडव करते हुए और वाहनों पर पथराव करते रहें। पुलिस बकाबू भीड़ को रोक पाने में असफल साबित हो रही थी। इस पूरे घटनाक्रम में एक दर्जन किसान जिसमें महिला व पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं पुलिस की ओर से क्षेत्राधिकारी महावन एक दरोगा व आधा दर्जन सिपाही घायल हो गये। दरोगा की आंख में पत्थर लगनें के कारण वह वुरी तरह जख्मी हो गया। घायल पुलिस कर्मियों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। इसी बीच आगरा के आईजी सुनील कुमार गुप्ता, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी मथुरा मंजिल सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सोनकर, जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी महावन, क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव, उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण मिश्र सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंव गई है पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जामकारियों को माइक द्वारा शान्त रहनें की अपील की गई लेकिन बेकाबू भीड़ इनकी सुनने को तैयार ही नहीं थे। पुलिस के अधिकारी लगातार भीड़ को काबू करने के प्रयास में लगें हुए थे। वहीं अधिकारियों ने मौके की नजाकत देख आगरा से एक पीएसी कम्पनी पुलिस बल को भी बुलाया हैं। देर सांय पुलिस करीब 7 बजे उपद्रवियों को खदेड़ सकी। तब जाकर पुलिस अब जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गई। वहीं डीआईजी आगरा, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एससपी मंजिल सैनी ने कहा है कि जनपद की शान्त फिजा को बिगाड़नें की इजाजत कियी को नहीं दी जायेगी। दोषियों लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। एसएसपी श्रीमती सैनी ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस हर स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी होते ही काग्रेंस विधान मंडल के नेता प्रदीप माथुर, शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, रवीन्द्र मुकदम सहित दर्जनों काग्रेंसी नेता घटना स्थल पर पहुंच गये। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर मामला शान्त कराये जाने की अपील की।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti