
हादसा टला, विधुत अधिकारी नही ले रहे सुधि, ग्रामीणांे में आक्रोश
मुखराई गांव के ट्रांसफार्म में लगती आग और उससे हुई विधुत आपूर्ति हुई ठप्प
राधाकुण्ड। बृज की ठकुराइन श्री राधारानी की ननिहाल एंव पर्यटन गांव मुखराई में रविवार को अचानक ट्रांसफार्म में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। मुखराई गांव के मैजूद लोगों ने समय रहते ट्रांसफार्म में आगने की सूचना देकर विधुत आपूर्ती बन्द करा कर दिया। और लगी आग पर काबू पा लिया।
मुखराई गांव के कौशल किशोर घर के निकट लगा 250 के.बी का ट्रांसफार्म पिछले 5-6 दिन से खराब चल रहा था। ट्रांसफार्म खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने कई बार विधुत अधिकारयिों को दी लेकिन कोई सुध नही ली। गांव के लोगों द्वारा अधिक सिकायत करने पर विधुत कर्मचारियों ने ट्रांसफार्म की खराबी को देखा तो था लेकिन उसे गम्भीर रूप से न लेकर आॅइल डाल कर चले गये। रविवार को सांय करीब 8 बजे बिजली आने साथ ही ट्रांसफार्म में भीषण आग लग गई। ऊॅची-ऊॅची लपटों से आस-पास के घरों में हडकम्प मच गया। गांव के सैक्ड़ों लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाने के बाद राहत की सांस ली। लेकिन गांव की विधुत आपूर्ति ठप्प हो गई। जिसे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मुखराई निवासी पूर्व प्रधान भगवत स्वारूप ने बताया कि इस ट्रांसफार्म को बदने की कार्यवाही सन् 2007 से चल रही है। विधुत अधिकारियों एंव जिला प्रशासन तक इस समस्या से अबगत करा दिया गया है। घरों के पास लगा ट्रांसफार्म को बम्बा के निकट ग्राम समाज की जमीन में रखने के लिए एव अन्य कार्य के लिए लगभग दो लाख सतासी हजार स्वकृत भी हो चुका है लेकिन विधतु अधिकारी कर्मचारी कोई भी सुध नही ले रहा है। मुखराई प्रधान मानपाल चैधरी ने बताया कि मुखराई गांव की विधुत लाईन ,पोल करीब 15 साल से क्षतिग्रस्त है। इस समस्या से विधुत अधिकारियों, एसडीएम, डीएम, विधायक सांसद आदि को अबगत करा दिया है। लेकिन अभी तक किसी ने सुध नही ली है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS