मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयो गुणवत्ता को परखा

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयो की कक्षा में जाकर विद्यार्थियो से शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को परखा एवं पहाडे, गिनती आदि भी पढवाकर देखे तथा मिल रहे मिड डे मील के बारे मे भी जानकारी ली। उन्होंने गांव में प्रकाश व्यवस्था हेतु लगी 16 सोलर लाईटो की भी जानकारी ली जो कार्यरत है। उन्होंने गाॅव में पैदल ही घुमकर गाॅव बनायी जा रही सी0सी0 रोड, लोहिया आवासों,  तथा शौचालयों में प्रयोग की जा रही ईटों तथा अन्य सामिग्री की भी बारीकी से जाॅच कर उसकी गुणावत्ता को परखा। सफाई कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे सफाई काचर्य के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली तथा हिदायत दी की सफाई कर्मचारी गाॅव की सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने गाॅव में बनाये जा रहे 242 शौचालयों, 21 लोहिया आवासों तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हेतु 81 हैन्डपम्पों के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय से पूर्ण कर लक्ष्य प्राप्ति करें।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजपेई ने गांव में हो रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हेतु पाइप लाइन कनेक्शन को ठीक कराने तथा खराब हैण्डपम्पों को रिबोर कराने हेतु जल निगम एवं विद्युत विभाग को निर्देशित किया। भ्रमण के अवसर पर उनके साथ उप कृषि निदेशक राकेश बाबू तथा जिले के समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti