मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे हिंदूवादी

मथुरा। चैतन्य महाप्रभु के ब्रज आगमन के पंचशती समारोह में 17 नवंबर को राष्ट्रपति के, प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के आगमन के मौके पर हिन्दूवादी पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से ब्रज के मठ-मन्दिरों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे करने व तीर्थनगरी में उच्च न्यायालय के आदेशों को ताकपर रख खुले आम अण्डे व मांस की अवैध बिक्री व पशुवधशाला का अवैध संचालन होने के साथ राज्य सरकार द्वारा गौवध के अपराधियों पर गैगस्टर ऐक्ट लगाये जाने के निर्देशों के विपरीत पुलिस द्वारा गौकशोें को संरक्षण प्रदान करने की घटनाओं को ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा हैरीटेज सिटी के रूप में घोषित व राज्य सरकार द्वारा ब्रज के विकास पर विशेष ध्यान दिये जाने संबंधी कार्यक्रम संबंधी योजनाओं को स्थानीय प्रशासन की कारगुजारियां किस प्रकार पलीता लगा रही है उजागर किया जायेगा। इसको लेकर उक्त संदर्भ में हिन्दू जागरण मंच द्वारा सभी सक्रिय हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं से 15 नवंबर को संायकाल 5 बजे से दीनदयाल नगर स्थित विद्यालय में बैठक आयोजित की गयी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti