
मुखराई के मुख्य मार्ग पर महीनों से बह रहा नालियों का गन्दा पानी
गोवर्धन। क्षेत्र के लोहिया गांव मुखराई में सफाई कर्मचारी की मनमानी के चलते जगह जगह कूडे के ढेर लगे हुऐ है। सफाई को लेकर ग्रामीणें में रोष ब्याप्त है। सफाई कर्मचारी पिछले छः महिनों सें गांब में सफाई कार्य से नदारद चल रहा है। जिससे गांव में जगह जगह कूडे के ढेर लगे हुऐ है और नालियां चैक हो गई है जिसके कारण नालियों का गन्दा पानी सडकों पर बह रहा है। बही ग्रामीडों का कहना है कि सफाई कर्मचारी ग्राम बिकास अधिकारी की गाडी की ड्राईबरी करता है। जब सफाई कर्मचारी अपने सहाव की गाडी चलायेगा तो फिर क्यों वह नालियां साफ करेगा। इसी के चलते गांव में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। इसे आप ग्राम प्रधान की लापरवाही कहें या फिर जिला प्रशासन की अनदेखी क्यों कि राधारानी की ननिहाल मुखराई गांव पर्यटन गंाव के साथ साथ लोहिया ग्राम होने के बाद भी ये लोहिया गांव अपनी बदहाली के आॅसू बहा रहा है। इस गांव से जोडने बाला सम्पर्क मार्ग भी गहरे गडढों में तबदील हो रहे है। लेकिन जिला प्रशासन इस बदहाली के षिकार हो रहे लोहिया गा्रम मुखराई का बिकास कार्य कराना तो दूर निरीक्षण करना तक उचित नही समझता।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS