जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जन सामान्य के कल्याण के लिए चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओ की जानकारी देने के उद्देश्य से जनपद में एल0ई0डी0 प्रचार वाहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से 12 मार्च से लगातार शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलो तक प्रचार प्रसार कर रही है। ये कार्य सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में किया जा रहा है, ताकि पात्र गरीब लोग उन योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके।
जिलाधिकारी राजेश कुमार की देखरेख में किये जा रहे इस प्रचार प्रसार की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी है ताकि जनपद के समस्त क्षेत्रों में दूरदराज तक रहने वाले आमजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी हो सके और वे उनका भरपूर लाभ उठा सके। सूचना विभाग के माध्यम से होने वाले इस प्रचार कार्य पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में शासन स्तर से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से भेजा गया एल0ई0डी0 प्रचार वाहन द्वारा लगातार 12 मार्च से 11 अपै्रल तक जिले के आमजनो को मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गयी जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देगा। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद के ग्रामीण अंचलो तक जा जा कर लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया जा रहा है। जादू, कठपुतली, नौटंकी जैसी पार्टियां लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि शासन व्दारा लागू की गयी योजनाओ का लाभ किस प्रकार से आमजन उठा सकता है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इन्हीं पार्टियों के कार्यक्रमो के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वास्थ्य, शिक्षा, कुष्ठरोग, कृषि, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण, नारी सशक्तीकरण, लैपटाप, निःशुल्क शिक्षा प्रबंधन, सोैर ऊर्जा, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, समाजवादी पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, मुफ्त सिंचाई योजना, लोहियाग्रामों के विकास, समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, विद्युत आपूर्ति, तथा राजनैतिक पेंशन आदि की जानकारियां लागातार आमजनो तक पहुचायी जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रो के रहने वाले गरीब मजदूर तथा किसान इन योजनाओं की जानकारी कर के उसका भरपूर लाभ उठा सके। 12 मार्च से अबतक पागल बाबा मंदिर, केशीघाट वृन्दावन, यमुनापार लक्ष्मी नगर तिराहा, डीग गेट तिराहा, कलेक्टेªट, वृन्दावन रमणरेती, गोवर्धन चैराहा, कृष्ण जन्मभूमि, पुलिस लाइन आदि स्थलों सहित तहसील तथा ब्लाॅकों तक प्रचार प्रसार कराया जाना सुनिश्चित किया गया है ताकि आमजन शाासन की नीतियों से भलीभाॅति परिचित होकर उनका लाभ उठा सके।






Related Items
जब लक्ष्मी को मिला मुफ़्त टिकट, तो उसकी दुनिया चल पड़ी...!
गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...
कृष्ण की भूमि को संरक्षित करना है बेहद जरूरी