मुख्यमंत्री विशेष योजना के अन्तर्गत तलहटी मे रोप गये कदम्ब वृक्ष

गोवर्धन। विगत दिनों गिरिराज तलहटी आये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तलहटी को हराभरा बनाने के लिये तलहटी में सघन वृक्षाबली कराने के निर्देश दिये थे। वही मुख्यमंत्री विशेष योजना के तहत वन बिभाग द्वारा गिर्राज तलहटी में सडक किनारे लगवाये गये कदम्व बृक्षों को सुरक्षित करने के लिये ट्रीगार्ड की टीम जुटी है। जतीपुरा गोवधर््न के मध्य सडक किनारे कच्चे परिक्रमा मार्ग के सहारे तलहटी में बन बिभाग के कर्मचारी कदम्ब एवं पैरीजाद के बृक्ष कतार बद्व रोप कर बृक्षों की दीर्घ आयु करने के लिये आठ फिट लम्बे भारी भरकम ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित करने में जुटे है। इस बिशेष वृक्षारोपण के निरीक्षण के लिये मुख्य बन संरक्षक बिष्णु सिंह भी बुधवार दोपहर तलहटी पहुॅचे और कार्य का निरीक्षण किया। वन रेज क्षेत्राधिकारी डीवी सिंह ने बताया कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 101 कल्प बृक्ष एवं कदम्ब बृक्षों को स्पर्श कर परिक्रमा में बन कर्मियांे द्वारा बृक्षारोपण कराया गया। मुख्यमंत्री बिशेष योजना के तहत पच्चीस कदम्ब बृक्ष बढा कर उनकी सुरक्षार्थ आठ फिट लम्वे ट्री गार्ड भी लगवाये जा रहे है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti