मुर्गा फाटक साहित दो पुल निर्माण स्वीकृत

मथुरा। कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता नेता और मथुरा-वृन्दावन के विधायक

प्रदीप माथुर ने बताया कि बाद मथुरा का मुर्गा-फाटक जो कि नये बस अड्डे मार्ग से कचहरी जाने वाली सड़क पर उपरिगामी सेतु स्वीकृत करते हुए शासन ने कल शासनादेश जारी कर दिया है। विधायक ने कहा कि मुर्गा-फाटक पर प्रतिदिन मिलों लम्बा जाम लगा रहता था और कचहरी जाने वाले, जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने जाने वाले तथा सेना के लोगों को दूसरी तरफ जाने के लिए घण्टों इन्तजार करना पड़ता था। उन्होंने यह भी कहा कि इस रेल उपरिगामी सेतु के लिए वह पिछले 03 साल से प्रयासरत थे तथा इसे मुख्यमंत्री की घोषणा में भी सम्मिलित करवाया था। इस उपरिगामी सेतु के लिए रुपये 22 करोड़ 41 लाख 59 हजार की लागत आकलित की गयी है जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में रुपये 3 करोड़ 85 लाख जारी किया गया है। प्रदीप माथुर ने बताया मुख्यमंत्री ने उनकी पुरानी मांग को भी स्वीकार करते हुए उसका शासनादेश जारी करा दिया जिसमें छाता-बरसाना मार्ग पर आगरा-पलवल रेल सेक्षन के समपार उपरिगामी सेतु स्वीकृत किया है। इससे छाता क्षेत्र में नेषनल हाईवे से बरसाना जाने में बहुत सुविधा रहेगी। इस रेल उपरिगामी सेतु की स्वीकृत लागत रुपये 68 करोड़ 75 लाख 04 हजार निर्धारित किया गया है। इस आरओबी के निर्माण का खर्च पूरा उप्र सरकार वहन कर रही है तथा इसके प्रथम किस्त के रूप में रुपये 13 करोड़ 75 लाख की स्वीकृत किया गया है। विधायक ने कहा कि नेशनल हाईवे-2 से गोवर्धन जाने वाले मार्ग पर भी रेल उपरिगामी सेतु स्वीकृति की प्रक्रिया में है। उन्होंने छाता क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह द्वारा भी उपरोक्त दोनों पुलों को स्वीकृत कराने के संबंध में किये गये प्रयासों पर उन्हें धन्यवाद दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti