नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के परिवार का कलह अब आग में तब्दिल हो गया है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह, बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल के बीच कलह चल रही है। मुलायम सिंह इस मामले में फंसे हुए हैं। एक तरफ है बेटा अखिलेश और दूसरी तरफ छोटा भाई शिवपाल सिंह। अब मुलायम सिंह ने इस झगडे को सुलझाने की जिम्मेदारी रामगोपाल को दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुलायम परिवार के झगडे को सुलझाने का फॉर्मूला तय कर लिया गया है। इस फॉमूर्ले के अनुसार रामगोपाल इस झगडे को सुलझाने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि रामगोपाल यादव भी मुलायम सिंह के कुनबे से ही हैं और मुलायम सिंह के भाई हैं। रामगोपाल की मुलायम सिंह से इस झगडे को सुलझाने को लेकर बात हुई। इसके बाद रामगोपाल यादव आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। लखनऊ में आज रामगोपाल अपने भतीजे अखिलेश यादव से मुलाकात कर इस संबंध में बात कर सकते हैं। वैसे इस मामले में शनिवार को पूरे परिवार की बैठक होगी।
माना जा रहा है कि यादव परिवार में चल रहे इस झगडे को शनिवार तक सुलझा लिया जाएगा। कल बुधवार को भाई शिवपाल ने दिल्ली में मुलायम से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात करीब चार घंटे तक चली। बैठक में शिवपाल ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से कहा है कि उनके आदेशों की पालना करने के बाद भी उन्हें विलेन के रूप में पेश किया जा रहा है। हांलांकि शिवपाल ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी और परिवार में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
परिवार को वित्तीय रूप से समझदार बनाने के लिए ये हैं उपाय...
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
नहीं सुलझा पिता-पुत्र का झगडा, आज दिल्ली जा रहे हैं मुलायम सिंह