मथुरा। आज मंगलवार राजीव भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्ययवस्थाओं के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। श्री वर्मा ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं हेतु चलायी जा रही बसों की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिये। प्रत्येक वर्ष होने वाली व्यवस्थाओं में सदैव यातायत की व्यवस्था पर प्रशासन द्वारा अतिरिक्त ध्यान दिया जाता है ताकि जाम की स्थिति का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गोवर्धन चैराहे से मंडी चैराहे तक होने वाले जाम से बचने की व्यवस्था पहले ही करली जाये। बसों के अन्दर की सफाई, उन्हें खड़ा करने के लिये प्र्याप्त स्थान, बसों की संख्या आदि के लिये उन्होंने एआरएम को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नये बस स्टेण्ड से गोवर्धन चैराहे तक तथा गोवर्धन में राजीव तिराहे से ब्लाक तिराहे तक कुछ छोटी बसों की भी व्यवस्था की जाये ताकि श्रृद्धालुओं की किसी भी प्रकार समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा से दिल्ली आने वाली बसों को टाउन शिप से मोड़ते हुए गोकुल बैराज राया होते हुए मोड़ा जाये।
उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुर्गा फाटक में लगा हुआ बैरियर कल तक हटा लिया जाये तथा रोड को समतल कर दिया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि रोड को चार पहिया वाहन जाने लायक मजबूती से बनाया जाये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परिक्रमा मार्ग पर कहीं भी बिजली के तार नीचे लटकते हुए न दिखायी दें उन्हें तत्काल ऊॅचा करवाने की कार्यवाही की जाये तथा वर्षा के मौसम को देखते हुए जहॅा-जहॅा लोहे के खम्भे हो ं उन्हें प्लास्टिक टेपरिंग करायी जाये। उन्होंने पी0डब्लू0डी0 के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परिक्रमा मार्ग पर मिटटी डलवाने का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जायें तथा मानसी गंगा , कुसुमसरोवर तथा राधाकुण्ड आदि स्थानों पर लगने वाली बैरीकेटिंग का कार्य कल तक पूर्ण कर लिया जायें तथा लगायी जाने वाली बैरीकेटिंग मजबूत होनी चाहिये। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हैन्डपम्प की मरम्मत, पानी की निकासी, पानी के टैकर की व्यवस्था समय से पूर्ण करली जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि परिक्रमा मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण चैराहों पर एम्बूलेन्स तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करालेें। इसके अतिरिक्त श्री वर्मा ने खोया-पाया केन्द्र की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम गोवर्धन से कहा कि वह स्वयं गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर अवैध अतिक्रमण तथा अनाधिकृत रूप से स्थापित दुकानों को तत्काल हटवायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार अवस्थी, एमवीडीए सचिव विजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी विवेक मिश्र, सिटी मजिस्टेªट रामअरज यादव, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी सहित सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।





