
मथुरा। उच्चन्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन ने मूर्ति विर्सजन को लेकर बुलाई गई बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। विर्सजन से जुडे कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव रखे।
अपर जिलाधिकारी (कानून व्यव्स्था) के चैम्बर में सैकड़ों की संख्या में गणेश प्रतिमा विर्सजन या शारदीय नवरात्र में लगने बाले दुर्गा पूजा पंड़ालों में सजाई जाने बाली दुर्गा की प्रतिमाओं के विर्सजन से जुडे लोग शामिल थे।
उच्च न्यायालय के आदेश के वाद जिला प्रशासन ने नदी में मूर्ति विर्सजन पर रोक लगा दी और इस प्रकार के आयोजकों को अपने अपने सुझाव देने के लिये आमत्रित किया गया था। लेकिन इस सम्बन्ध बुलाई गई बैठक में कोई ठोस नतीजा नही निकल सका जबकि गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का समय भी बहुत कम रह गया है और 29 अगस्त से लेकर 8 सितम्बर तक इन प्रतिमाओं का विर्सजन भी किया जाना है। जिला प्रशासन की ओर से इतने कम समय में व्यवस्था करने में असमर्थता दिखाई गई। ऐसे में गणेश प्रतिमाओं के विर्सजन को रोक पाना जिला प्रशासन के बस की वात नही लगती है।
बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव दिये जिसमें तालाव खुदवाकर उसमें पानी भरने की व्यवस्था करने के साथ साथ उस स्थान पर लाइट, सड़क आदि की व्यवस्था करने के साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की व्यवस्था पर विचार रखे गये। आस पास की नहरों में भी विर्सजन करने की अनुमति दिये जाने की वात भी रखी गई। जिला प्रशासन द्वारा इतनी जल्दी इन व्यवस्थाओं को कर पाने में असमर्थता दिखाई गई। वृन्दावन से मदन गोपाल वनर्जी ने कहा कि वृन्दावन नगर पालिका परिषद अगर व्यवस्था करे तो प्रतिमाओं का विर्सजन नियत स्थान पर किया जा सकेगा। उपस्थित सभी लोगों का मत था कि इस वार जिला प्रशासन इस समस्या का स्थाई हल खोजते हुए स्थान का चयन करे तथा उस स्थान पर इन व्यवस्थाओं को करे ताकि मूर्ति पूजा के उपरान्त प्रतिमाओं का विर्सजन भी हो सके।
बैठक में सुनील शर्मा ने कहा कि आज तक यमुना में गिरने वाले नालों को तो जिलाप्रशासन रोक नही सका इन मर्तियों के विसर्जन से यमुना में प्रदूषण बड़ जायेगा या न करने से यमुना शुद्ध हो जायेगी। इस पर अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था) सुरेन्द्र कुमार शर्मा कोई भी उत्तर देने की स्थिति में नहीं थे। बैठक में वृन्दावन तथा मथुरा से मूर्ति विर्सजन से जुडे़ कार्यकर्ताओं में मदन गोपाल वनर्जी, नवीन गोयल, आशीष चतुर्वेदी,डा0 जी.के.विश्वास, अंकुर गौस्वामी, कार्तिक बसाक, डा0 जयगोपाल विश्वास, अचिन्त पाल, विपिन कुमार दत्त डा0 प्रहलाद भटटाचार्य, सपन साहा वरूण दास आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS