मेडीकल छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलनें पर विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौपा

मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मेडीकल कोर्सो में छात्रों को छात्रवृत्ति अब तक प्राप्त नहीं होने को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी मथुरा से मिला तथा एक ज्ञापन देकर कहा कि मेडीकल कालेज के कोर्से में अनेकों छात्र अघ्यनरत है तथा कई वर्षो से अध्ययन कर रहे है इस वर्ष भी अनेकों छात्रों ने प्रवेश लिया हैं। लेकिन उन्हें सरकार द्वारा दी जाने जाने छात्रवृत्ति अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है जिसके चलते कालेजों में उनकी फीस जमा नहीं हो सकी हैं। जबकि कालेज प्रबन्धकों से इस सन्दर्भ में जानकारी ली गई है उसमें बताया गया कि इन्टर मीडियेट में 60 प्रतिशत से उपर उत्तीर्ण होने पर ही छात्रवृति का अधिकार है इसी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अध्ययन के दौरान छात्रवृत्ति हेतु प्रथम वर्ष का लगाया गया आय प्रमाण पत्र मान्य होगा लेकिन इसें भी अस्वीकार कर दिया गया है विद्यालय प्रबन्धन मात्र छह माह पहलें के ही प्रमाण पत्रों को मान्य कर रहा है। जिसकी वजह से छात्र परेशासन है। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से शासना अदेशानुसार आय प्रमाण वैद्य कराये जाने की माॅग की। प्रतिनिध् िमंडल में योगेन्द्र वर्मा, भानु प्रताप सिंह, पारूल, अन्शुल, दीपक गोला, रवि यादव, अर्जुन सिंह, वन्दना अग्रवाल, राहुल, वीरसिंह, अन्जू, किरन, सोनू, लीना, कोमल, लक्ष्मी, अजय, भावना, नरेन्द्र चंचल, संजय, पूजास आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब लक्ष्मी को मिला मुफ़्त टिकट, तो उसकी दुनिया चल पड़ी...!

  1. दीवाली की भावना को अपनाएं, पटाखे फोड़कर नकारात्मकता को दूर भगाएं...

  1. बेलवन में कई युगों से तपस्या कर रही हैं मां लक्ष्मी




Mediabharti