मेला देखने आया युवक ट्रेन से कटा

मेला देखने आया युवक ट्रेन से कटामथुरा। कोतवाली वृन्दावन के छटीकरा में ट्रेन से कटकर आज दोपहर एक युवक की मौत हो गयी। बताते हैं कि मृतक युवक मेला देखने के लिये छटीकरा आया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को देरसायं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा उसके पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दे दी। 

मिली जानकारी के अनुसार गरूड़ गोविंद क्षेत्र में चल रहे मेले को देखने के लिए आगरा निवासी युवक आया हुआ था। आज बृहस्पतिवार छटीकरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस भी पंहुच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, परिजनों को सूचना दे दी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti