खुशबू और स्वाती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
मथुरा। बाल विकास समिति के तत्वाधान में रंगोली एवं महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन कस्बा राया में किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्राओं भाग लिया और प्रथम स्थान खुशबू ने प्राप्त किया।
सादाबाद रोड पर स्थित मैरिज होम में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महेंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु खुशबू द्वितीय मीनू, तीसरा स्थान रिंकी ने प्राप्त किया वहीं रंगोली में प्रथम कु स्वाती, द्वितीय ताशु और तीसरा स्थान मुनेश ने प्राप्त किया। इस दौरान विजय छात्र छात्राओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पंकज शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, श्रीमती गुंजन,सुशीला, देवरानी शर्मा, राजकुमारी, उमा गुप्ता आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।





