मैं सबसे खराब कपड़े पहनता हूं : ​आ​मिर

मैं सबसे खराब कपड़े पहनता हूं : आमिरबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान अपनी सुपर हिट फिल्मों के लिए जाने जाते है। उनकी आगामी फिल्म दंगल है। हाल ही आमिर खान ने कहा कि अगर लोग उन्हें फैशन को लेकर आंकते हैं तो इससे उन्हें डर नहीं लगता, क्योंकि ये एक ऐसी चीज है जिसकी उम्मीद लोग उनसे नहीं करते। आमिर के मुताबिक उनको फैशन में काई समझ नहीं है। इसक साथ ही उन्हें रैंप पर वॉक करते हुए भी शर्म आती है। 

मु्ंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान जब पत्रकारों ने आमिर से फैशन से जुड़े सवाल किए तो आमिर का कहना था कि मैं वैसे भी खराब कपड़े पहनता हूं और मुझे इसकी आदत हो चुकी है। लोग मेरे फैशन के बारे में कोई अच्छी राय नहीं रखते, इसलिए मुझे इसका कोई भय भी नहीं है। आगे आमिर ने कहा, मैं बस एक बार सलमान खान के बीइंग ह्यूमन के लिए रैंप पर चला था। आमतौर पर मुझे काफी शर्म आती है कि मैं रैंप पर चलूं और लोग मुझे देखें। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे आमिर का साथ फिल्म दंगल में उनकी को-स्टार फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा भी मौजूद थीं।   

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login