कर्मचारी की मौत के बाद राया थाने के बार घेराब करते ग्रामीण
अप्रिशिक्षित मैकेनिक को बिना शटडाउन किये चढा दिया हाईटैंशनलाइन पर
शव रखकर थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव
मथुरा। थाना राया क्षेत्र में एक अप्रशिक्षित विद्युत मैकेनिक को एचटी लाइन पर बिना शटडाउन लिये विद्युत विभाग के लाइन इंस्पैक्टर ने चढा दिया। तेज करंट से खंभे पर चढे युवक की मौत हो गयी। उसको मरा देख विद्युत कर्मचरियों के हाथ-पैर फूल गये और वे प्राईवेट मिस्त्री को छोड़कर भाग गये। इस घटना की खबर जैसे ही क्षेत्र के लोगों को लगी तो उनमे आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने राया थाने का घेराव किया लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी फिर भी नहीं पंहुचे तो नाराज लोगों ने शव को रखकर रोड पर जाम लगा दिया जिससे राया थाने के पुलिसकर्मियों के हाथपैर फूल गये। इस दौरान थाने के एक दरोगा ने ग्रामीणों से बदसलूकी की। दरोगा की दबंगई को देख ग्रामीण और भड़क गये और दरोगा की जमकर क्लास लगायी। खूब खरी खोटी सुनाईं।
हुआ यह कि आज सुबह आठ बजे भैंसारा आयराखेड़ा निवासी सुनील पुत्र सुरेशचन्द्र जो प्राईवेट बिजली का मिस्त्री है। उसे लाइन इंस्पैक्टर विद्युत अपने साथ ले गया और आयरा खेड़ा के पास एक हाईटैंशन लाइन पर उसे चढा दिया। बिना शटडाउन लिये चढाये युवक की तेज करंट से दर्दनाक मौत हो गयी। इसे देख विद्युत विभाग के कर्मचारी भाग खड़े हुये। बड़ी मुश्किल से उसके शव को ग्रामीणों ने उठाया और विभाग की लहतलाई को देखते शव को लेकर जाकर राया थाने पर जाम लगा दिया। विद्युत विभाग का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं पंहुचा जिससे ग्रामीण और भड़क गये। थाने के एक दरोगा के ऐसे मौके पर दबंग और अभद्र व्यवहार पर ग्रामीणों की गुस्सा और बढ गयी और दरोगा को जमकर हड़काया गया। घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पंहुच गया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने अपना गुस्सा शांत किया।





