मैक्सपिकअप की चपेट में आकर बच्चे की मौत

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत मांट रोड पर एक तेजगति से आती मैक्स पिकअप की टक्कर से तीन वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मैक्स पिकअप का चालक भाग जाने में सफल रहा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय दीपक पुत्र दिलीप निवासी बांदा उप्र का रहने वाला है। इसका परिवार नौहझील क्षेत्र में ईंट भटटों पर पथाई का कार्य करता है। आज सोमवार बच्चा अचानक खेलते-खेलते सड़क पर आ गया। मांट रोड स्थित बरौठ प्याऊ के निकट तेजगति से आती मैक्स पिकअप की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये और विलाप करने लगे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti