मैडीकल रिप्रेसेन्टेटिव लापता परिवारी जन परेशान

मथुरा। थाना सदर बाजार अन्र्तगत एक मैडीकल रिप्रेसेन्टेटिव  डिप्रेशन के चलते घर से लापता हो गया। उसके परिवारी जन परेशान हैं। थाना सदर बाजार में उसकी पत्नी ने एक लिखित तहरीर भी दी है।

थाना सदर क्षेत्र अन्र्तगत 1547 बाढ़पुरा, सदर रोड़ निवासी नीलांजन सेन पुत्र स्व0 निखिल सेन डिप्रेशन के चलते 10 फरवरी की अर्ध रात्रि से लापता है उसकी पत्नी शोभना सेन के अनुसार वह डिप्रेशन के मरीज हैं तथा विगत चार माह से अपने काम पर भी नहीं जा रहे थे। नीलांजन सेल्स मैडीकल रिप्रेसेन्टेटिव के रूप एक निजी कम्पनी के लिये काम करता था। 10 फरवरी की रात्रि साढे 11 बजे के करीव अचानक गायव हो गया। उसने हल्के हरे रंग का लोअर, काला स्वेटर, ग्रेकलर की लोई ओढे़ पैरों में स्लीपर पहने पत्नी को बिना बताए घर से लापता हो गया। परिवारी जनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन नीलांजन का कही कोई पता नहीं चला। थकहार कर उसकी पत्नी ने थाना सदर बाजार में उसके गुम हो जाने की लिखित तहरीर दी है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti