मैथोडिस्ट अस्पताल की भूमि पर प्राधिकरण की अनदेखी से बन रही है कॉलौनी

भूमाफियाओं के दबाव के चलते सरकारी आदेश कागजों में सिमटे 

मथुरा। वृंदावन रोड स्थित चिकित्सा क्षेत्र में प्रमुख रहा मैथोडिस्ट अस्पताल भूमाफियाओं की बलिवेदी पर चढ़ गया। विकास प्राधिकरण द्वारा छरू माह पूर्व इसके ध्वस्तीकरण के आदेश तो कागजों में किए गए लेकिन वास्तव में यहां एक कॉलौनी फलफूल रही है। विकास प्राधिकरण के सचिव इस पूरे प्रकरण में कुण्डली मारे बैठे हैं। आज उनके मोबाइल पर उनके संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन खाद्य सुरक्षा आयुक्त की बैठक में व्यस्तता के चलते उनसे बातचीत नहीं हो सकी। 

वृंदावन रोड स्थित जयसिंह पुरा में एक दशक पहले तक जनपदवासियों की चिकित्सा का एक विश्वास पात्र चिकित्सालय मैथोडिस्ट था, जिसे भूमाफियाओं की नजर खा गईं। यूं तो भूमाफियाओं ने इस अस्पताल को वर्षों पहले ध्वस्त करा दिया और यहां कॉलौनी काटी जा रही है। लेकिन लगभग छरू माह पूर्व विकास प्राधिकरण ने अस्पताल के लिए उपयुक्त भूमि मानते हुए यहां होने वाले निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश किए थे। जो कागजों तक ही सिमटे हैं। बताते है कि बेशकीमती करोड़ों रुपए लागत की इस भूमि पर जिन माफियाओं ने कब्जा किया है, वो पूरी तरह से प्राधिकरण अधिकारियों को विश्वास में लिए हुए हैं। जिससे ईसाई समाज की यह बेशकीमती जमीन बर्वाद हुई जा रही है। 

 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti