मथुरा। श्रीकृष्ण सामूहिक मण्डल द्वारा मल्लपुरा स्थित ठाकुर श्रीकेशवदेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। पूरे मंदिर परिसर में फूलों एंव विद्युत सजावट से पूरी तरह से भव्यता दी गयी। भजन संध्या का संचालन महेशचंद टैंट वालों ने किया। केशवदेवजी श्रंगार भव्य रूप से किया गया। भजन संध्या का प्रांरभ गणेश एंव सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसको स्वरबद्ध कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया। तत्पश्चात मण्डल के रसिक कलाकारों ने
मैया री मैया तेरी कन्हैया है माखन कौचोर.., मिश्री सी मीठौ नाम हमारी राधारानी कौ...., हमारौ मन राधा लै गयी रे..., जगत के रंग क्या देखॅू, , हर संास में हो सुमरन तेरा... भजन प्रस्तुत किये। जिनमें प्रमुख भजन आदि भजन प्रस्तुत किये गये। इससे पूर्व दोहे सवैया पद ठाकुर के समक्ष सुनाये गये। भक्तगण पूरे भजन गायन के दौरान नाचते एंव झूमते रहे। इस मौके पर महेशचंद टैंट वाले, विजय गलाई वाले, हरीबाबू गुड़ेरा वाले, अनिल भाई डे्स वाले, विजय बसंल, उमेशचंद प्रेस वाले, प्रेमचंद सर्राफ, वीरेन्द्र मित्तल, मोहन लाल, रेखा चैधरी, घनश्याम, कृष्ण गोपाल शर्माआदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकेशवदेव की श्यान आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।





