मोदी की रैली को सौंख में किया जनसंपर्क

सोमवार को फरह के दीनदयाल धाम में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सौंख क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश संगठन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

प्रदेश संगठन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे सौंख

सौंख समाचार। सोमवार को नगला दीनदयाल धाम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भीड जुटाने के उद्देश्य से प्रदेश संगठन मंत्री स्वतंत्रदेव जनसंपर्क करने के लिए सौंख पहुंचे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बडी सख्या में कार्यकर्ताओ से प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचने की अपील की।

गोवर्धन रोड पर एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन मंत्री ने अधिकाधिक संख्या में फरह क्षेत्र के दीन दयालधाम में सोमवार को होने वाली जन कल्याण पर्व रैली में पहुंचने की अपील की। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता बडी संख्या में रैली में पहुचे और वहां से प्रधानमंत्री के संबोधन और संदेश को प्राप्त कर जनता तक पहंुचायें। इससे भाजपा की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। इस मौके पर राजेश चैधरी, चेयरमैन सौख शिवशंकर वर्मा, जगदीश कुंतल, विजय सिंह, बलजीत सिंह, संजू सिंह, सुशील अग्रवाल, भूपेन्द्र चैधरी, अनिल कुमार, दीपक वर्मा, सत्तो सिंह, राधेश्याम, हुकुमसिंह हवलदार, आदि मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti