मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में बांटे फल

मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में बांटे फलमथुरा । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किये। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता चैधरी लक्ष्मीनारायण ने आज उनके जन्मदिन पर जिला अस्पताल पहंुचकर रोगियों को फल वितरण किये और प्रधानमंत्री की लम्बी आयु की कामना की। पूर्व कबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने कहा कि आज भारत ने विश्वपटल पर अपनी साख बनाई है। जो सपना भारतवासी देखा करते थे, वह भारत बहुत जल्द पीएम के नेतृत्व मे विश्वगुरु कहलेगा। जिला मंहामत्री सिद्धार्थ लोधी ने कहा कि पीएम द्वारा जो योजनाऐ चलाई जा रही है वह जनता के लिये सराहनीय है। फल वितरण के दौरान जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, होलीगेट मंडल महामत्री विजय शर्मा, मंत्री मनीष चतुर्वेदी, होतीलाल चैधरी, डानरेश चैधरी, मनीष, राजवीर सिंह, बाॅबी चैधरी, प्रकाश आर्य, पप्पू मास्टर, राजेन्द्र, विजय चैधरी, डा समय आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti