मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण

मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरण  2017 में यूपी में बनेगी भाजपा सरकारः  श्रीकांत 

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आज मोदी भवन में पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की यूपी में सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी में परिवार की लड़ाई से ही नेताओं को फुरसत नहीं है। बसपा से लोगों का पलायन जारी है। कांग्रेस पूरी तरह यूपी में फेल है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में चलाई जा रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ तो मिली रहा है। इससे आम मतदाता का रूझान भाजना की ओर हो रहा है जिसका चुनावों में फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी के तीनों दलों में अफरा-तफरी है। इसलिए लोगों का भाजपा में विश्वास बढ़ रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रीकांत शर्मा ने रामकिशन मिशन अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये और प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना की। इस मौके पर जनपद के भाजपा नेता उनके साथ मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti