मोदी के डुप्लीकेट ने बिहारी जी दर्शन कर माँगी मोदी की जीत को मन्नत

वृन्दावन। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले अभिनन्दन पाठक को देखकर कोई भी भ्रमित है सकता है कि यह व्यक्ति नरेन्द्र मोदी ही है। इस बात की पुष्टि उस समय हुई जब अभिनन्दन पाठक गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का स्वरूप बना कर ब्रज के आराध्य ठा0 बाँकेबिहारी मन्दिर परिसर में पहुँचे। इस अवसर पर उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गयी। मन्दिर दर्शन करने नगर के बाहर से आये श्रद्वालुओं के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियो में भी नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गयी। मन्दिर दर्शन के उपरान्त पत्रकारो से मुखातिब होते हुए नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल अभिनन्दन पाठक ने बताया कि वे इसे अपना स© सौभाग्य समझते हैं कि उनकी शक्ल नरन्द्र मोदी से मिलती है। उन्होंने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी को भाजपा ने अपनी और से प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है, तभी से वे देश भर में कोने-कोने में जाकर नरन्ेद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने हेतु भाजपा का प्रचार कर रहे हैं।  उन्होंने बताया कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं आज तक नरेन्द्र मोदी से नहीं मिला हूँ, लेकिन उम्मीद है कि जब उनका मिशन पूरा हो जायेगा। और वे देश के प्रधानमंत्री बन जायेंगे तो वे मुझसे अवश्य मिलेंगे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti