मोदी के नेतृत्व में मथुरा एनसीआर में प्रगति पथ पर बढ़ चला है- श्रीकान्त शर्मा

मथुरा में विकास गंगा मोदी हेमा भाजपा की देन- डी0पी0 गोयल

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को हेरिटेज सूची मे शामिल करने के बाद प्रथम बार 40 करोड़ की किश्त देने पर केन्द्रीय नगर विकास विभाग का मथुरा भाजपा ने साधुवाद दिया व एनसीआर क्षेत्र में मथुरा को शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से शीघ्रता से प्रक्रिया पूर्ण करने अपेक्षा के साथ धन्यवाद दिया भजापा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा मथुरा की पुरानी मांग पर मथुरा को हेरिटेज सिटी मे शामिल किया गया था तदोपरांत वायदों को क्रियान्वयन में बदलते हुए 40 करोड़ की प्रथम किस्त जारी करने पर मोदी जी व् वैकेया नायडू का आभार प्रकट किया तथा मथुरा के विकास में मोदी जी की व्यक्तिगत रूचि का हवाला देते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा की मथुरा के समग्र विकास व् यमुना शुद्धिकरण के लिए मोदी सरकार व् भाजपा की प्रतिबद्धता है भाजपा सभी वायदों को पूरा करेगी लोगो की अपेक्षा पर भाजपा खरी उतरेगी  भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने मथुरा में विकास गंगा को गति देना भाजपा मोदी व् हेमामालिनी की देन बताया इसी क्रम में प्रसादम योजना हेरिटेज सिटी व् अब एनसीआर में मथुरा को शामिल करने की प्रक्रिया उसी का हिस्सा है मथुरा भाजपा इस मांग को काफी समय से उठाती रही है भाजपा निकाय अध्यक्षों का समूह इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री से हेमामालिनी के साथ मिल चूका है व् केंद्र में श्रीकांत शर्मा इस सन्दर्भ में लगातार प्रयास रत रहे है हर्ष व्यक्त करने वालो में जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, रघुवर तोमर, डीएन गौतम, प्रभात चोधरी, रामकिशन पाठक, मनीषा गुप्ता, मुकेश गौतम, भगवत रूहेला, जगपाल सिंह, ज्ञानेंद्र राना, हीरा सिंह, धर्मवीर शर्मा, भगवत पाण्डेय, तरुण सेठ कारिन्दा सिंह, बंटी चैधरी, केपी सिंह, संजय शर्मा आदि शामिल है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti