मोदी के शपथ ग्रहण पर मथुरा में जश्न मनायेगी भाजपा- संजय शर्मा

मथुरा। भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी के आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को जनपद स्तर पर भी मनाया जयेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में ब्रजवासियों को भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी को भारी बहुमत से जिताने पर धन्यवाद दिया। संजय शर्मा ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु लोगों ने जिस तरह भारी समर्थन से हेमा मालिनी को विजयी बनाकर जो योगदान दिया है और जो आंकाक्षाएं भाजपा से रखी है उसे नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा पूरा करने का संकल्प निभायेगी। श्री शर्मा नें कहा कि मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण स्थानीय स्तर पर भी हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। शहर के हृदय स्थल होलीगेट पर सांय 5ः30 बजे बैण्डबाजों के साथ भाजपाई आतिशवाजी तथा मिष्ठान वितरण करेंगे। इस मौके पर हेमन्त अग्रवाल, हरिओम शर्मा, ठाव ओम प्रकाश सिंह, चैधरी राजवीर, विष्णू दास अग्रवाल, राजेन्द्र पटेल, ब्रज मोहन सैनी, कपिल पटेल, यतीश चैधरी, संजीव कृष्ण पाठक, धर्मेन्द्र विसावर, संजय धनगर, प्रताप महावर, गुलाव सैनी, हेमन्त खन्दौली, विपुल पारीख उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti