मोदी जी की दीनदयाल उपाध्याय में अपार श्रद्वा-राम लाल

प्रधानमंत्री की नगला चन्द्रभान में रैली की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय व प्रान्तीय नेताओं ने डेरा डाला

भाजपा की रैली अभूतपूर्व होगी अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त होंगे--ओम माथुर

जनकल्याण रैली मथुरा में करने से गरीबो किसानो के लिये भूमि से समर्पण का सन्देश जायेगा- लक्ष्मीकांत

मथुरा, केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार के एकवर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते है कि सरकार की वर्षगांठ भाजपा के प्रेरणाश्रोत पं0 दीनदयाल धाम की जन्मस्थली फरह से हो इसके लिए कई दिन पूर्व भाजपा व पार्टी के राष्ट्रीय व प्रान्तीय नेताओं ने नगला चन्द्रभान का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट नरेन्द्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंचा दी हैं। इसके पश्चात पार्टी हाईकमान से नरेन्द्र मोदी की रैली करने के लिए भी हरीझण्डी भी दे दी गई हैं। अब जिला स्तर पर नरेन्द्र मोदी की तैयारियों को लेकर मन्थन भी शुरू हो गये हैं। इसी सन्दर्भ में संघ व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी व राष्ट्रीय नेता ओम माथुर ने मथुरा पार्टी कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं व पदाािकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक को सम्बोाित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने कहा की एक वर्ष पूरा होने पर मोदी की यह सभा अन्य सभाओं से जरूर महत्वपूर्णं हैं। क्योंकि नरेन्द्र मोदी के सभी योजनायें दीनदयाल जी के अंतयोदय विचार की अनुकृति हैं सभी योजनाएं कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के उदय के लिये चलायी गयीं हैं इसीलिए दीनदयाल जी की जन्मस्थली से वर्षभर की योजनाओं का समर्पण ऐतिहासिक अवसर है। क्योंकि इस समय मोदी जी के द्वारा पूरे विश्व में भारत का नाम ऊँचा हो रहा है मोदी का नाम आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर छा चूका है इसीलिए यह रैली सफल होे और बूथ लेवल तक का कार्यकर्ता व् जनता इसमें आये ऐसा प्रयास रहना चाहिए। बैठक में ओम माथुर ने कहा की ब्रज क्षेत्र मैं लाखों नए सदस्य बने हैं उन सभी से संपर्क करके रैली में लाना उचित रहेगा जिससे वह नए सदस्य भी मोदी जी की विविध योजनाओं को जाने और गर्व करें की वे लोग उस पार्टी के सदस्य बने हैं जहाँ की सभी योजनायें अंत्योदय कार्यक्रम के तहत बनायीं जाती हैं। भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मथुरा जिले और आस पास के अन्य जिलो के कार्यकर्ताओं से रैली के लिए जी जान से जुट जाने कहा और इसको अभूतपूर्व सफल रैली बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। मंच पर श्रीकांत शर्मा सुनील बंसल स्वतंत्रदेव सिंह गोपाल टण्डन, पंकज सिंह, डा रोशन लाल आदि थे इससे पूर्व जिलाध्यक्ष  डी.पी गोयल ने सभी अतिथियों का दुपटटा उड़ा कर सम्मान किया बैठक का संचालन देवेन्द्र शर्मा व् भानुप्रताप सिंह ने किया। अध्यक्षता पुरषोतम खण्डेलवाल ने की बैठक में राजू भैया सतीश गौतम राजेश दिवाकर बाबूलाल चैारी डा भोलाशंकर योगेन्द्र उपाध्याय मनीष असीजा राजीव अग्रवाल, मनीषा गुप्ता बांके बिहारी महेश्वरी प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया रविन्द्र पाण्डेय, रविकांत गर्ग ओमप्रकाश सिंह, डी एन गौतम, कारिंदा सिंह, रामकिशन पाठक, रमेश आर्य रघुवर तोमर, केपी सिंह, सतपाल सिंह धर्मबीर हीरा, राजेश चैारी ज्ञानेन्द्र राणा, तरुण सेठ, सुरेश भरद्वाज, मुरारी लाल, संजय शर्मा बोबी ठाकुर मेघश्याम, संजय शर्मा, नितिन दिवाकर, श्याम अहेरिया, नवीन मित्तल, भुवन भूषण संजय शर्मा पुलकित गुप्ता राजेश गुप्त प्रताप राणा योगेश आवा आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त वाजपेयी ने मोदी जी के रैली के स्थल का निरीक्षण किया लोगो के आवागमन ,पार्किंग,मैदान व् अन्य सभी पहलुओ पर विचार विमर्श। रैली को हर प्रकार से इतिहासिक बनाने का सन्कल्प व्यक्त किया मथुरा व् दीनदयाल ााम के लिए बड़ी योजनाओ की उम्मीद व् विश्वास। भारतीय जनता पार्टी मथुरा के साथ साथ प्रदेश व् देश के भाजपा नेता लगातार जुटे हुए है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आज रैली स्थल पर मैदान का निरीक्षण किया ााम की व्यवस्थाओ को देखा इस अवसर पर उन्होंने अािकारी व् पदाािकारियो के साथ रैली स्थल को सुरक्षा व् वास्तु के नजरिये से भी परीक्षण किया पार्किंग व् पेयजल व्यवस्था पर चर्चा की इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामन्त्री सवतंत्र देव सिंह पुरषोत्तम खण्डेलवाल डा रोशन लालडी पी गोयल, एस के शर्मा, रामकिशन पाठक, कारिंदा सिंह, अजय पोइया, ज्ञानेन्द्र शर्मा, आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti