मथुरा। शहर कोतवाली के नया बस स्टैण्ड के समीप एक नामजद सहित दो लड़के एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग गये। बताया गया कि गौरव प्रकाश पुत्र प्रभात प्रकाश निवासी कदम्ब बिहार टाउनशिप बस स्टैण्ड की ओर से जा रहे थे तभी महोली रोड निवासी रामवीर व एक अन्य युवक मोबाइल छीनकर भाग गये।





