यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते  एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गएमथुरा । थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते आज तड़के एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर आलमबाग डिपो की वोल्बो बस संख्या यूपी 85 डीएल 5765 दिल्ली से सवारियां लेकर आगरा की ओर जा रही थी। सुरीर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 81 के समीप कोहरे में दिखाई न देने कपर चालक ने बस रोकने का प्रयास किया तभी पीछे से आ रहा कंटेनर संख्या एचआर55 क्यू 7624 बस ने टकरा गया। बस में सवार कुछ यात्री बाहर निकल आए, तभी पीछे से आ रहा दूसरा कंटेनर यात्रियों को रौंदता हुआ खड़ी बस में जा घुसा। जिससे वहां खड़े बस यात्री 50 वर्षीय सत्य नारायण पुत्र छोटेलाल निवासी रामनगर इटावा की कंटेनर और बस के बीच में बुरी तरह फंसने से मौत हो गई। इसके अलावा सुरेश निवासी नखलोनी भिंड, रामरतन निवासी मजनठ भिंड, प्रदीप निवासी जसवंत नगर इटावा समेत कई यात्री घायल हो गए। इसके बाद नोएडा की ओर से आ रहीं प्राइवेट बस, इनोवा कार, स्विफ्ट कार, इंडिगो कार, लोडिंग टैम्पो एवं जायलो कार समेत एक दर्जन वाहन टकराते चले गए। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायल रामलखन निवासी भिंड सुरेश और उसकी पत्नी कुसुम निवासी नखरोली भिंड एमपी व रोहित निवासी शहजादपुर झांसी को वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे आगरा भेजा गया है। अन्य घायलों में अंशुल राजपूत निवासी सिकन्दरा कानपुर, विनय निवासी औरेया, अरविन्द सिंह, सोबरन सिंह, भूरे सिंह निवासीगण भिंड, सुधीर, गुड्डू निवासीगण दिलशाह गार्डन दिल्ली, आरिफ निवासी अमेठी, सरवन निवासी दरभंगा बिहार, वसीम निवासी रायबरेली, सुनील कुमार निवासी कश्मीरी गेट नई दिल्ली, जितेन्द्र निवासी औरेया, संजय यशपाल, श्रीमती जया, संजना, मेघा, अमन, राधा विजय एवं गोलू निवासीगण नागलोई दिल्ली आदि है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये रहे वाहन जो भिड़े आपस में 

वाॅल्बो बस यूपी 85 डीएल 5765, ट्रक कंटेनर एचआर55 क्यू 7624, ट्रक कंटेनर एचआर 55 वी 0603, प्राइवेट बस एमपी30 आर 0551, इंडिगो कार 1 वाईसी 9406, जायलो कार एचआर 51 क्यू 4281, स्विफ्ट कार डीएल6 वीके 3300, लोडिंग टैम्पो यूपी 16 सीटी 3446, इनोवा कार यूपी 78 बीवी 9765 हैं। इनके अलावा मामूली क्षतिग्रस्त वाहन मौके से अपने गतंव्य को रवाना हो गए। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti