यमुना की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये गूॅजी हरियाणा से आवाज

यमुना स्वच्छ हो अपने अविरल निर्मल रूप में बहे इसके लिये देश भर से यमुना भक्तों की हुॅकार गूॅजने लगी है। यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने व यमुना के सामानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर यमुना रक्षक दल निरन्तर आन्दोलन कर रहा है। यमुना के प्रति लोगो में जाग्रति लाने के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना के प्रदूषित जहरीले जल से प्रभावित यमुना भक्तों से संपर्क कर उन्हे यमुना आन्दोलन से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा में बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में यमुना रक्षक दल द्वारा प्रचार रथ चलाया जा रहा है।  यमुना रक्षक दल द्वारा 4 जुलाई शुक्रवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ की नई अनाजमंडी की व्यापारी एसोशियेसन के सदस्यों, फरीदाबाद के सैक्टर 3 में पंजाबी सभा के पदाधिकारियों व सैक्टर 7 व 10 के यमुना भक्तों से संपर्क कर उन्हे यमुना की पीर सुना आन्दोलन में बढ़चढ कर भाग लेने की बात कही। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि दिल्ली के बजीराबाद से ओखला के बीच दिल्ली के 180 से अधिक नाले नई यमुना का निर्माण कर बल्लभगढ़ फरीदाबाद की ओर भेजते जिसके कारण यमुना किनारे से 50-50 किमी. तक का भूमिगत जल प्रदूषित हो चुका है जिसके कारण तमाम प्रकार की बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे है। आज यमुना किनारे का कोई घर ऐसा नहीं है जिसमें रोगी न हों। यमुना आ रहे प्रदूषित जल के कारण हमारी कृषि और पशुधन को भी भारी नुकसान हो रहा है। आज आवश्यकता है कि  हम लोग यमुना शुद्ध और मुक्त करने के लिये एक जुट हो खडे हो जाये वरना आगे बहुत देर हो जायेगी।

यमुना रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि दिल्ली से हरियाणा में यमुना में बहकर आ रहा यमुना जल 40 वीओडी से अधिक बीओडी लेवल है उसमें टीडी एस लेवल 1700 से अधिक है जो जल पीने और स्नान योग्य तो क्या कृषि के लिये भी हानिकारक है। अगर यमुना की यही स्थिति बनी रही है तो आगे आने वाली पीढी के लिये काफी भयावह स्थिति पैदा हो जायेगी।

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राजेन्द्र भगत जी, अरूण चतुर्वेदी, मूलचन्द शर्मा, कृष्णकान्त अवस्थी, मोहन यादव, नत्थों सिंह प्रधान, कैलाश अग्रवाल, विनोद मित्तल आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti