यमुना की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल मथुरा सासंद हेमा मालिनी से मिला

यमुना मैया की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये यमुना रक्षक दल का एक शिष्ट मंडल मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से मिला। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने यमुना मुक्ति एवं शुद्धि के लिये दल द्वारा 2011 से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी माननिया सांसद को बताई। राष्टीय अध्यक्ष द्वारा यमुना को हरियाणा के हथिनी कुण्ड बांध पर रोके जाने व ब्रज में बहकर आ रहे यमुना में दिल्ली व यमुना किनारे बसे शहरों के नालों के मल-मूत्र व कल कारखानो के प्रदुषित जल आने की बात से माननिया सांसद को अवगत कराया। संत ने कहा कि ब्रज में यमुना में एक बूंद भी यमुना जल नहीं है इसमें केवल दिल्ली के नालों का जहरीला पानी है जो लोगो के जीवन व आस्था दोनो के लिये खतरा है। यमुना की दुर्दशा जानकर आहत हुई नवनिर्वाचित सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं यमुना- गंगा की शुद्धि के लिये कटिबद्ध है और वे यमुना की स्थिति के बारे में स्वयं प्रधानमंत्री को अवगत करायेगीं। संत जयकृष्ण दास ने श्री कृष्ण की पटरानी को हथिनीकुण्ड में बनाकर रखे जाने की बात कही तो सांसद महोदया ने इसके बारे में अभिरूचि जताई और कहा कि सांसद बनाकर श्री कृष्ण ने अपनी सेवा का मौका दिया है। मैं इसे पूर्णमनोयोग से निभायूगी। यमुना रक्षक दल के द्वारा मथुरा के लुप्त घाटों की सफाई के बारे में जानकर सांसद महोदया ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र आकर घाटों का दर्शन करेगीं। यमुना रक्षक दल के शिष्टमंडल में यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रवक्ता डाॅ. लक्ष्मी गौतम, प्रदेश प्रचार सचिव  विष्णुप्रिया, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मीडिया प्रभारी कृष्णकान्त अवस्थी आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti