यमुना कुण्ड में साक्षात प्रकट हुई यमुना महारानी-यमुना मिशन

अदृश्य शक्ति ने यमुना कुण्ड पर दिखाया चमत्कार, जल óोत फूट पड़े, झरने बहने लगे, लोगो का उमड़ा हुजूम

मथुरा। अदृश्य शक्ति ने फिर दिखाया अपना चमत्कार। मराठवाड़ा के बाद गोवर्धन जतीपुरा स्थित यमुना कुंड पर अदृश्य शक्ति का चमत्कार देखने को मिला। जीर्णोद्धार कार्य के दौरान अचानक यमुना कुंड में जल óोत फूट पड़े, झरने बहने लगे। स्थानीय लोगों ने जब यह खबर सुनी तो वह देखने के लिए यमुना कुण्ड की ओर दौड़ लिया। थोड़ी देर बाद यमुना कुण्ड पर लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। जो लोग झरने देखने के लिए मंसूरी एवं पहाड़ों पर घूमने जाते हैं उन्हें अब वहां जाने की जरूरत नहीं। जिन्हें झरने देखने का शौक है वह जतीपुरा स्थित यमुना कुण्ड पर आकर देख सकते हैं। गोवर्धन स्थित जतीपुरा यमुना कुण्ड स्थित गिर्राज कुंड पर आकर झरने का लाभ उठायें। गिर्राज कुंड के अंदर कार सेवकों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। लोगों का विश्वास है कि यमुना महारानी यमुना कुण्ड में साक्षात प्रकट हुई है। अधिक से अधिक संख्या में कारसेवा कर महापुण्य के भागीदार बन यमुनारथी बनें।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, राखी, सत्तो प्रधान जतीपुरा, सतीश प्रधान आन्यौर, मेघश्याम प्रधान, चेतराम प्रधान, अरविन्द प्रधान, मुकेश ठाकुर, हरीश शर्मा, शिवा, दीपक चतुर्वेदी, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, गीतम, मनीष राज आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti